
हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में अगले पांच दिन भारी बारिश-बर्फ़बारी की चेतावनी जारी
हिमाचल प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। अगले पांच दिन तक भारी बारिश और बर्फ़बारी होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक मौसम खराब रहेगा। हिमाचल के चम्बा, काँगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति में 25 नवम्बर को भारी बारिश-बर्फ़बारी की चेतावनी जारी की गयी है। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 22 से 26 नवंबर तक भारी बारिश व बर्फ़बारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहने के आसार हैं।
रविवार दोपहर बाद से हिमाचल के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खराब होना शुरू हो गया है। तापमान में भारी गिरावट आयी है।
रविवार शाम 5 बजे तापमान –
धर्मशाला – 11°C
मंडी – 16°C
मनाली – 7°C
शिमला – 5°C
पालमपुर – 12°C
चम्बा – 13°C
i like this item so far.