
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए ऑफिस 5 दिन ही खुलेंगे, चार जिलों में कर्फ्यू लगा रहेगा
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बहुत सारे प्रयास कर रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया की हिमाचल के सभी सरकारी संस्थान एक हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे, 1 दिन घर से काम करना होगा।
प्रदेश के चार जिलों में कर्फ्यू रात को 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। शिमला, मंडी, कुल्लू और काँगड़ा में नाइट कर्फ्यू रहेगा।
शादियों और पार्टियों में 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। पहले 200 लोग शामिल करने के अनुमति थी।
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Instagram. Read more on Latest Himachal News on HumansofHimachal.com.